बांग्लादेश में हिंदू मंदिर निशाने पर, मुस्लिम छात्र मंदिरों की कर रहे हिफाजत Hindu temples under target in Bangladesh, Muslim students are protecting the temples
ढाका । बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंदू मंदिर निशाने पर हैं। इस बीच वहां के कुछ छात्रों ने एक अनोखी मुहिम शुरू की है। यह लोग टोली बनाकर बारी-बारी से मंदिरों की रक्षा कर रहे हैं, ताकि मुस्लिम प्रदर्शनकारी इसे निशाना न बना सकें। गौरतलब है कि नरसिंगदी जिले के कांदीपारा गांव में काली मंदिर पर हमला हुआ है। रात के तीन बजे ढाका के ढाकेश्वरी हिंदू मंदिर की पहरेदारी करते हुए छात्रों के विजुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर जा चुकी हैं और सेना ने मोर्चा संभाल लिया है, जिसने अंतरिम सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है।
बांग्लादेश के मुस्लिम धर्मगुरु भी खुद ही मंदिरों की हिफाजत में लगे हुए हैं। इसके अलावा हिंदू इलाकों में सेना भी तैनात की गई है। सेना यहां पर हिंदुओं की मुसलमानों से हिफाजत कर रही है। बांग्लादेश में देशव्यापी आंदोलन के समन्वयकों ने सोमवार को छात्रों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद देश में पैदा हुई स्थिति में किसी को भी ‘लूट’ का मौका न मिले। इसके साथ ही समन्वयकों ने छात्रों से वांछित लक्ष्य हासिल होने तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का आग्रह किया। आंदोलन के समन्वयकर्ताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने छात्रों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी को भी ‘लूट’ का अवसर न मिले।
इस्लाम ने एक बांग्ला समाचार चैनल के साथ बातचीत में कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करनी है। इस अवसर पर किसी को भी लूटने का मौका नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने छात्रों से वांछित लक्ष्य प्राप्त होने तक शांतिपूर्वक सड़कों पर बैठने की अपील करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा दमनकारी व्यवस्था में सुधार करना है। ढाका में, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा कि हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है। पिछले दो दिनों में, हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग लोग मारे गए हैं।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....