उत्तराखंड: एक दर्जन स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली आधुनिक एक्सरे मशीनें

जरूरतमंदों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी- डा. रावत

 

राज्य के 12 स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को अब एक्सरे की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग के विभिन्न सीएचसी केंद्रों में ये एक्सरे मशीनें लगाई हैं।

प्रदेश के एक दर्जन राजकीय चिकित्सालयों को 300 एमए की एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तिनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है। इन चिकित्सालयों में एक्सरे मशीनें स्थापित होने से अब मरीजों को एक्सरे के लिए बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में मरीजों को रियायती दरों पर एक्सरे सुविधा मिलेगी और लोगों के समय की बचत भी होगी।

इसी क्रम में एक दर्जन अस्पतालों में एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी है जिससे अब जरूरतमंदों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को वहीं पर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे एक ओर जहां मरीजों को रियायती दरों पर एक्सरे सुविधा मिलेगी वहीं लोगों के समय की भी बचत होगी।

विभागीय मंत्री डॉ०रावत ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जो एक्सरे मशीने स्थापित की गई है वे आधुनिक तकनीकी से लैस है। इन मशीनों से मरीजों के एक्सरे बिना किसी देरी के उपलब्ध करायें जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत ये मशीनें हड्डी एवं अन्य सम्बन्धित बीमारियों की जांच में कारगर सिद्ध होगी और आम जनमानस को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ० रावत ने बताया कि इसके अलावा उप-जिला चिकित्सालय ऋषिकेश और जिला अस्पताल चम्पावत में सीएसआर योजना के तहत सीटी स्कैन मशीन स्थापित किये जाने की योजना है। उन्होंने कहा शीघ्र ही यहां पर सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को अति गंभीर बीमारियों की जांच में लाभ मिलेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago