योग गुरु आनंद राम ने मनाई करुणा और सेवा की दीपावली

योग गुरु आनंद राम ने मनाई करुणा और सेवा की दीपावली

 

हर वर्ष की तरह इस बार भी योग गुरु आनंद राम ने दीपावली को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी प्रकाश फैलाकर मनाया।

 

उन्होंने अपने आस पास के कई गरीब परिवारों को राशन, मिठाई और पूजा सामग्री वितरित की। साथ ही गौ माताओं को पौष्टिक आहार तथा गरीब बच्चों को पटाखे देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई।

 

आनंद राम का मानना है कि – यदि हर गाँव से कुछ लोग भी निर्धनों का सहारा बन जाएँ, तो समाज का कोई भी व्यक्ति दुखी या वंचित नहीं रहेगा।

 

योग गुरु होने के नाते उनके इस पुनीत कार्य में अमेरिका से उनके छात्र कपिल गुप्ता और उनकी पत्नी ऋचा ने भी सहयोग किया।

 

आनंद राम समय-समय पर गरीब बेटियों की शादी, जरूरतमंदों के इलाज, निर्धन बच्चों की शिक्षा, गौ सेवा और प्रकृति की सेवा जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहे हैं।

 

उनकी यह “करुणा की दीपावली” समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। 🪔

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

12 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

13 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago