अल्मोड़ा परिसर की शोधछात्रा संगीता रावत को युकॉस्ट का यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिला

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान की शोधछात्र संगीता रावत के द्वारा नसी जीवों के परजीवी कीटों की जैव विविधता पर उत्कृष्ट कार्य किया है। जंतु विज्ञान विभाग के डॉक्टर संदीप कुमार के निर्देशन में शोध कर रही संगीता रावत ने इस कार्य को 8-9 फरवरी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रस्तुत किया। शोधार्थी ने बताया कि उन्हें एक नया परजीवी कीट को खोजा है। किट मधुमक्खी/ ततैया के समूह के प्राणियों के नजदीक है जिसको चलसीट वेस्प कहा जाता है। यह परजीवी कीट अर्जुन की पत्तियों में गांठ बनने वाले कीटों से मिला है। अर्जुन के पत्तियों को विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। गांठ बनाने वाले कीट के प्रकोप से अर्जुन पेड़ के विभिन्न शाकीय एवं काष्ठीय भोगों की गुणवत्ता में कमी आ जाती है।शोध छात्रा द्वारा प्रस्तुत कार्य में नए खोजे गए परजीवी कीट का संरक्षण कर अर्जुन के पेड़ के पत्तियों में गांठ उत्पन्न करने वाले नाशी कीट का जैव नियंत्रण किया जा सकता है। इस प्रकार अर्जुन पेड़ की अच्छी वृद्धि को बनाने में सहायता मिलेगी।
पेड़ पौधे शाकाहारी कीट एवं शाकाहारी कीटों के ऊपर भोजन के लिए आश्रित परजीवी कीट आपस में मिलाकर ट्राईट्रोफिक इंटरेक्शन को स्थापित कर प्राकृतिक संतुलन को बनाकर रखते हैं। इस शोध कार्य को यूकोस्ट संगोष्ठी में प्रस्तुत करने पर संगीता रावत को युकॉस्ट द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। बताते चले कि संगीता रावत ने अपने इस शोध कार्य में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के 50 तरह के पौधों को हानि पहुंचाने वाले नाशी कीटों के परजीवी कीटों का गहन अध्ययन किया है। जो कि हानिकारक कीटों को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉक्टर संदीप कुमार के निर्देशन में किए गए इस कार्य को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा सराहना की है और दोनों को बधाइयां दी गई। उन्होंने कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

शोधार्थी एवं शोध निर्देशक दोनों के भविष्य को लेकर भी उन्होंने शुभकामनाएं दी। जंतु विज्ञान विभाग की इस उपलब्धि पर डॉक्टर मुकेश सामंत डॉक्टर, डॉ आर.सी. मौर्य, विश्वविद्यालय और परिसर परिवार के शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

23 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago