SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के कड़े निर्देश पर नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में शातिर चंदन चोर पुष्पराज,
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी के साथ किया गिरफ्तार,
दिनांक 20.01.2026 को वादी श्री उमेश चन्द्र डालाकोटी पुत्र स्व0 जगदीश चन्द्र डालाकोटी निवासी डालाकोटी कंपाउंड रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में वादी के कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चन्दन का पेड़ काटकर कीमती हिस्से को चोरी कर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर नं0 24/26 धारा-305A बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी के सुपुर्द की गई।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित कर मामले का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी कर बैरियरो की चेकिंग प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा टांडा बैरियर में चेकिंग के दौरान अभियुक्त को उसकी नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) तथा चोरी की गई चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त इन्द्रजीत राय पुत्र परमत राय निवासी गांधीनगर वार्ड न0-01 थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
चन्दन की लकड़ी के 06 टुकड़े
पूछताछ में बड़े खुलासे
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया किया कि वह पूर्व में गदरपुर व दिनेशपुर थानों से चोरी एवं अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है।
जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली, निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था।
चोरी की योजना बनाकर दोनों अभियुक्त रात्रि में हल्द्वानी पहुंचे, रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे चंदन का पेड़ काटा। आवाज होने पर लोगों के निकलने से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तार तक काट दी गई। बाद में लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर इरादों पर पानी फेर दिया।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 गौरव जोशी
2-कानि0 संतोष बिष्ट
3-कानि0 भूपाल सिंह
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…