Uttarakhand गणेश विसर्जन के दौरान तेज़ धारा में बहा युवक

  • हरिद्वार: गणेश विसर्जन समारोह के दौरान मंगलवार रात हरिद्वार में एक दुखद घटना हो गई। गंगा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गया एक युवक संतुलन बिगड़ने के बाद तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। इस घटना के बाद से परिवार और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।यह दुखद घटना हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट के पास हुई। 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल थे। विसर्जन के समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में जा गिरे। पानी की तेज धारा में वह मिनटों में ही ओझल हो गए। निखिल गुप्ता कनखल के संदेश नगर के रहने वाले थे।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुँचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से काफी परेशानी आई। बुधवार सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कनखल थाने के एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि गोताखोर लगातार युवक की खोजबीन कर रहे हैं।गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह 10 बजे हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि गंगा का खतरे का निशान 294.00 मीटर है। इस बढ़े हुए जलस्तर के कारण गंगा में जाना बेहद जोखिम भरा है।
  • swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Recent Posts

    Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

    कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

    3 hours ago

    भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

    भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

    8 hours ago

    जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

    जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

    22 hours ago

    शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

    शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

    23 hours ago

    Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

    रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

    1 day ago

    Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

    Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

    1 day ago