Latest news webfastnews
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने कहा है कि राज्य में पिछले एक सप्ताह से कोविड का एक भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गये थे। जिसके चलते कोविड का एक भी सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पतालों में कोविड जांच और टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
डॉ. रावत ने कहा भले ही प्रदेश में कोरोना का एक भी सक्रिय केस न हो, लेकिन मौसम को देखते हुए सभी को सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क जरूर पहनें। साथ ही जिन लोगों ने टीकाकरण का कोर्स पूरा नहीं किया है, वे समय पर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....