• Tue. Mar 10th, 2026

    अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, गरजी प्रशासन की जेसीबी, सामान भी किया जप्त

    अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, गरजी प्रशासन की जेसीबी, सामान भी किया जप्त

    हल्द्वानी। नगर निगम ने शुक्रवार को बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने कालाढूंगी चौराहे से अंदर बाजार में, सदर बाजार से लक्ष्मी टॉकीज तक दर्जनों ठेले हटाए और टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया।जनवरी को ‘सर्राफा अतिक्रमण और कारीगर सत्यापन की जटिलता से जूझ रहे, 29 जनवरी को ‘दवा व्यापारी अतिक्रमण की समस्या से परेशान’ शीर्षक से बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सहायक नगर अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, कोतवाल राजेश यादव और मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी की टीम दोपहर एक बजे कालूसिद्ध मंदिर के सामने बाजार में फड़ ठेले का सामान जब्त किया।टीम ने सदर बाजार के अंदर मीरा मार्ग, सोहन इंपोरियम, कारखाना बाजार होकर लक्ष्मी टॉकीज सिंधी चौराहे तक कारईवाई की। डेढ़ घंटे के अभियान में बाजार क्षेत्र में लगे फड़ और खोखों को हटा सड़क पर लगाए टिन के टेबल हटवाए। टीम ने होर्डिंग और फ्लैक्स उतारे। टीम ने नरीमन चौराहे से ठंडी सड़क पर अवैध वाहनों को हटाया और 100 से अधिक चालान किए। एक दर्जन से अधिक खड़े ठेले हटाए गए।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *