Categories: सबसे FAST

12th फेल मूवी के रियल हीरो IPS मनोज पत्नी संग पहुंचे अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। 12वीं फेल फिल्म के असली हीरो आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी अल्मोड़ा पहुंचे हैं। दोनों ने यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया।मनोज ने कहा कि फिल्म के जरिए दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है।मनोज शर्मा पत्नी श्रद्धा के साथ नगर के सरकार की आली में स्थित ससुराल पहुंचे हैं। उनके आने की सूचना मिलते ही प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब रहे। रंगकर्मी गिरीश धवन ने बताया कि इंटर में फेल होने पर जहां विद्यार्थी गलत कदम उठा लेते हैं वहीं मनोज ने कठिन मेहनत से मुकाम हासिल किया। उनको इस मुकाम तक पहुंचाने में पत्नी श्रद्धा की भी अहम भूमिका रही है।उन्होंने बताया कि मनोज महाराष्ट्र पुलिस में आईजी हैं जबकि श्रद्धा पर्यटन विभाग मुंबई में एमडी हैं। मनोज ने कहा कि असफलता से हार नहीं माननी चाहिए। इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत से व्यक्ति मंजिल तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में हसीन वादियां है। यहां फिल्म शूटिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। आचार संहिता के चलते उन्होंने अन्य मुद्दों पर बात करने के इंकार कर दिया। शिक्षिका विजया पंत के आवास पर प्रशंसकों ने मनोज का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रोहित भट्ट, विजया पंत, दिनेश चंद्र पंत, दीक्षा तिवारी, अमित तिवारी, नलनी पंत, गिरीश धवन शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago