X

अल्मोड़ा: पत्नी साक्षी के साथ धोनी पहुंचे पैतृक गांव, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कैप्टेन कूल यानि इंडिया टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली तहसील जैती अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों और क्रिकेट फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

आज सुबह करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की।

This post was published on 15/11/2023 8:29 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post