Latest news webfastnews
भारतीय डाक विभाग ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 नए डाकघर खोलने की घोषणा की है। जिसमें देहरादून में पांच, पौड़ी और उत्तरकाशी में दो-दो, बागेश्वर समेत अन्य जिलों में एक-एक डाकघर शामिल है।
वहीं, चमोली जिले के नारायणबगड़, पौड़ी के रिखणीखाल और पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में नए डाकघर भवनों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय डाक विभाग ने एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही के लिए सभी अल्प बचत योजनाओं की ब्याज दर में वृद्धि की है।
साथ ही इस वित्तीय वर्ष में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र की शुरूआत की है। इस योजना के तहत महिलाएं एक हजार से दो लाख रूपये तक का निवेश दो वर्षों तक सात दशमलव पांच प्रतिशत की ब्याज दर पर कर सकती है। इस योजना का लाभ सभी डाकघरों से लिया जा सकता है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....