X

दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव का हुआ सफल समापन

अल्मोडा। अल्मोडा में आयोजित दस दिवसीय कुमाऊं महोत्सव 2022 का आयोजन बेहद ही सफल रहा । यह महोत्सव ‘” आर्दश जी. आई.सी. के मैदान”‘ में :– ‘” धार्मिक व सांस्कृतिक शोभा यात्रा ” के साथ प्रारम्भ हुवा । जिसमें अपार जनसमूह की भागीदारी व उपस्थिति ने नये आयामों को स्पर्श किया । क्योंकि इसमें एक ओर शहर व आसपास के क्षेत्रों के छोटे-छोटे प्रतिभावान बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के वर्ग की छात्र-छात्राओं महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों मैं भागीदारी कर कार्यक्रमों को महकाया तो वही दूसरी ओर ९० वर्षीय बुर्जुगो ने इसे गरिमामय बनाया । आयोजन समिति
नगर पालिका परिषद परिवार, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, नगर के समस्त विद्यालय/स्कूल/कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विशेष रूप से प्रधानाचार्य जीआईसी अल्मोड़ा , कार्यक्रम के समस्त प्रायोजक, संस्कृति विभाग, जल संस्थान, विद्युत् विभाग, अग्नि शमन विभाग, फुटबॉल, हाकी, बैडमिंटन, बाकसिग कै कोच,सभी खेल टीमे व्यापार मंडल, संवाददाता, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ,अतिथि गण ,अल्मोड़ा की जागरुक, धर्म प्रेमी, संस्कृति प्रेमी, संभ्रान्त् जनता, शहर व देश के नामी व स्थापित स्टार कलाकार जिनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव में चार चाँद लगाने में कोई कमी नहीं छोडी ।
यहाँ बौद्धिक, वन एक्ट प्ले, फाईन आर्टस, फैशन डिजाइनर परिधान शो, भक्ति रस से सरोबार भजन, खेल की विभीन्न विधाओ में खेल, विभिन्न संस्कृतियो का संगम, बच्चो के मानसिक व शारीरिक विकास के सहयोगी मंनोरंजक साधन, विभिन्न प्रकार के झूले, बच्चों के लिए वाटर बोट, हस्त शिल्प व काष्ट् शिल्प एंव खाद्य पदार्थो का संगम गुलजार हुवा।
यह समस्त आयोजन जन सहयोग से ही संभव हो पाया ।
महोत्सव समिति इस उत्सव में परोक्ष – अपरोक्ष रुप से सहयोग करने वाले व अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इसे महकाने वाली कला, साहित्य, संस्कृति प्रेमी जनता का हृदय से आभार उनके सहयोग व पवित्र भावना हेतु व्यक्त करते हुवे स्वंय को भी गौरवांवित महसूस करती है सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती है।

वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो।

                                              
                   

This post was published on 02/09/2022 1:03 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post