X

चंपावत एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है चंपावत एसडीएम सदर अनिल चन्याल सरकारी आवास से लापता हो गए हैं. वो सरकारी गाड़ी और मोबाइल भी घर पर छोड़ गए हैं. जबकि, उनका निजी नंबर बंद आ रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब स्टाफ ड्यूटी पर जाने से पहले एसडीएम सदर को लेने घर पहुंचे तो अनिल चन्याल सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे. बीते दो दिनों से वो अवकाश पर थे.

उनके रसोइए ने पुलिस को सूचित किया. रसोइए ने पुलिस को बताया कि अनिल चन्याल अपना एक नोट छोड़कर गए हैं, जिसमें लिखा है कि उनके सरकारी फोन को आपदा प्रबंधन विभाग को दे दिया जाए क्योंकि ये उनकी प्रॉपर्टी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने व सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के निर्देश दिए है.

This post was published on 12/09/2022 2:35 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........