Uttarakhand : चिल्ला नहर में मिला अंकिता भंडारी का शव, आये जानते हैं क्या हुआ था 19 साल कि अंकिता भंडार के साथ जो एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी बताया जा रहा हैं कि18 सितंबर को अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। जांच में यह पता चला है कि वह उस रात करीब 8 बजे रिजॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर, पुलकित आर्य और एक अन्य आरोपी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के साथ ऋषिकेश गई थी। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य तीन युवकों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम पुलकित आर्य है, जो भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। 19 साल की अंकिता भंडारी ऋषिकेश स्थित इसी के रिसॉर्ड में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। अंकिता के शव का अब पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मामले में और खुलासा होगा। आरोपियों ने पुलिस को भटकाने के लिए अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कुछ देर बाद तीनों युवकों और लड़की के बीच झगड़ा शुरू हो गया। लड़की ने तीन लोगों पर पुलकित आर्य के मालिकाना हक वाले रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया। लड़की ने धमकी दी कि वह उनकी इन हरकतों को सार्वजनिक कर देगी। गुस्से में आकर तीनों ने कथित तौर पर लड़की को नहर में धकेल दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में बदल दिया गया है। उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताच जारी है।
This post was published on 24/09/2022 6:49 AM