X

अनिता हत्याकांड, 05 होमस्टे, टेंट कैंप को किया सीज

Nainital – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रिजॉर्टों एवं होटलों में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में
शनिवार को उप जिलाधिकारी धारी, तहसीलदार धारी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर राजस्व पुलिस व पर्यटक विभाग द्वारा सामूहिक रूप से 03 होटलों रिजॉर्टों,होटलों, टेंट कैंप, होमस्टे में चेकिंग अभियान चलाया गया।
दौराने चैकिंग अभियान के 05 होमस्टे, टेंट कैंप के द्वारा बिना पर्यटक विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही चलाया जा रहा था जिन्हें तत्काल टीम द्वारा सीज किया गया। तथा चेकिंग के दौरान 03 होटलों में कर्मचारियों का सत्यापन ना कराए जाने पर 10,000- 10,000/- रू0 के कोर्ट के चालान किए।

This post was published on 25/09/2022 3:02 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........