X

नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी जूडो प्रतियोगिता ऊधम सिंह नगर रूद्रपुर में आयोजित हो रही है…

Uttrakhad : अल्मोड़ा में 29 व 30 सितंबर 22 को नवमी मेर व प्रदीप भोज जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि सितंबर माह में जिला शिक्षा विभाग अल्मोड़ा द्वारा 13 सितंबर 2022 को हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा नवमी मेर व विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा का छात्र प्रदीप भोज ने जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


जिसमें नवमी मेर व प्रदीप भोज का चयनित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
29 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता ऊधम सिंह नगर रूद्रपुर में आयोजित हो रही है जिसमें नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा की छात्रा नवमी मेर व प्रदीप भोज जूडो राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस उपलक्ष्य में विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, जिला खेल समन्वय नवीन लाल वर्मा, जूडो प्रबंधक आरo केo जोशी, जूडो प्रशिक्षक कोच यशपाल भट्ट ने छात्रा व छात्र को ऊधम सिंह नगर रवाना होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

This post was published on 28/09/2022 8:57 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post