X

खनन कारोबारी को बदमाशो ने मारी गोली मौत

Kashipur – गुरुवार सुबह एक खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई । वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए । घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है ।

चाय पीने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

प्राप्त जानकारी के मुताबिक काशीपुर में हमलावरों ने महल सिंह 70  वर्षीय की गोली चलाकर हत्या कर दी । मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम जुड़का में खनन कारोबारी एवं एकता स्टोन क्रेशर के मालिक महल सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी । घटना आज सुबह आठ बजे के आस पास की बताई जा रही है ।  खनन कारोबारी एवं एकता स्टोन क्रेशर के मालिक महल सिंह फॉर्म हाउस के बाहर चाय पी रहे थे,इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर किए और वह फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें बदमाशों के भागने से लेकर महल सिंह को गिरते हुए तक के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है । वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में कनाडा के एक व्यक्ति का लिप्त होना बताया जा रहा है ।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा, टीमें गठित कर मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पहुंचकर जानकारी जुटाई है।

This post was published on 13/10/2022 8:09 AM

Categories: सबसे FAST
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........