X

आग से बीएसएनएल को 80 से 90 लाख के नुकसान की आशंका

अल्मोड़ा – बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस में देर रात आग लग गई। आग लगने से बीएसएनएल का सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड के वाहनों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। इसके चलते अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ की संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। आग के कारण बीएसएनएल को 80 से 90 लाख के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11बजे बीएसएनएल के सर्वर रूम में आग लग गयी। धीरे धीरे आग की लपटों से पूरा सर्वर रूम घिर गया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी। दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से बीएसएनएल का पूरा सर्वर रूम जल गया। बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। इससे करीब 80 से 90 लाख का बीएसएनएल को नुकसान का आंकलन है। इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है।

This post was published on 18/10/2022 3:24 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........