अल्मोड़ा। अल्मोडा तहसील को पुनः नगर में लाए जाने को लेकर व्यापार मंडल अब एक्सन मोड में आ गया है। व्यापार मंडल ने धारानौल क्षेत्र से हस्ताक्षर अभियान चलाकर इस मुहिम की शुरुआत की है जिसमें क्षेत्र के कई लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि नगर से तहसील और उप जिला अधिकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट किए जाने पर बुजुर्ग और गरीब जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए तहसील और उप जिलाधिकारी कार्यालय को पूर्व की भांति ही स्थापित किया जाए। उन्होने कहा कि यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा इसमें जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी, साथ ही जल्द इस संबध में कुमाउं कमिश्नर से बात की जाएगी, यदि इस समस्या का कोई हल नहीं निकला तो आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों को साथ लेकर नगर व्यापार मंडल आंदोलन का रास्ता अपनाए।
इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि आम जनता बुजुर्गों और हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम कार्यालय रजिस्टार ऑफिस और तहसील को नगर में स्थापित किया जाना आवश्यक है, इधर नगर व्यापार मंडल ने इस मामले में जनप्रतिनिधियों से भी निवेदन किया है कि वह इस लड़ाई में साथ दें क्योंकि यह लड़ाई कहीं न कहीं उनकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। इधर डे केयर और धारानौला के सभी व्यापारियों ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है जिसमें डेआज डे केयर , और धारानौला के सभी व्यापारियों ने अपना समर्थन इस अभियान में दिया, जिसमे डे केयर से लक्ष्मण सिंह ऐठानी , पीताम्बर पांडे, डॉ जे सी दुर्गापाल, आनंद बगडवाल, तिरलोचन जोशी, केवल सती, शोभा जोशी, घनश्याम गुर्रानी, मनोहर सिंह नेगी, प्रताप सिंह सोत्याल, मनोज सनवाल, लवेंद गुर्रनी, रॉबिन भंडारी, धारानौला क्षेत्र से विजय भट्ट, राकेश जोशी, मोहित कुमार, अश्वनी नेगी, मुकुल सनवाल, के साथ सैकड़ों व्यापारियों ने अभियान मै अपना सहयोग प्रदान किया, कल से ये अभियान बाजार क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों मै चलाया जाएगा।
This post was published on 29/10/2022 3:09 AM