सोमेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर गुमशुदा युवती को दिल्ली से किया सकुशल बरामद
अल्मोडा -08 नवंबर को थाना सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी बालिग पुत्री के घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोडा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा युवती को शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया।
विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी थाना सोमेश्वर द्वारा टीम गठित कर तत्काल गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी।
साइबर सेल की मदद से काफी खोजबीन के बाद अथक प्रयास से पुलिस टीम द्वारा कनॉट प्लेस दिल्ली से रविवार को गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी 2-प्रभारी चौकी ताकुला धरम सिंह 3-उपनिरीक्षक मोनी टम्टा 4-कांस्टेबल कुलदीप सिंह 5-महिला कांस्टेबल आसिफा खान
Almora : एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा लिए गए तत्काल एक्शन से पुलिस टीम ने एक घंटे के भीतर किया गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद एसएसपी अल्मोड़ा की कार्यशैली से गदगद परिजनों ने जताया पुलिस टीम का आभार कल की देर सांय पुलिस हेल्पलाईन डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर…
अल्मोड़ा: दो लापता लेडीज़ को पुलिस ने गढ़ मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश से किया सकुशल बरामद सोमेश्वर पुलिस ने 02 गुमशुदा महिलाओं को गढ़ मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश से किया सकुशल बरामद,परिजनों ने की पुलिस की सराहना 11 मार्च 2024 को थाना सोमेश्वर क्षेत्र निवासी महिला द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक…
24 घण्टे के अंदर पुलिस ने किया बरामद अल्मोड़ा पुलिस के थाना सोमेश्वर ने नाबालिग गुमशुदा बालिका को 24 घण्टे के अन्दर मुरादाबाद, उ0प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीते 15 जून को सोमेश्वर निवासी एक महिला द्वारा थाना सोमेश्वर में सूचना दी कि उसकी पुत्री, उम्र-…