कांग्रेस की अल्मोड़ा नगर में विधायक तिवारी के नेतृत्व में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा आज
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर आज शुक्रवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत पदयात्रा करेंगे।यह पदयात्रा शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा से निकलेगी जो शिखर तिराहा,मिलन चौक होते हुए बाजार को जाएगी।श्री तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।इस यात्रा का उद्देश्य देश को अखण्डता के सूत्र में पिरोना है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस यात्रा के माध्यम से जन जन को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई,बेरोज़गारी,प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था,महिला उत्पीड़न,भर्तियों में हो रहे घोटालों के बारे में भी बताया जाएगा।उन्होंने इस पदयात्रा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों,सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से उपस्थित रहने की अपील की है।
अल्मोड़ा-आज भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने अल्मोड़ा पहुंच जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने…
अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ कर साथ चला।पदयात्रा गांधी पार्क चौघानपाटा से दोपहर 12 बजे प्रारम्भ हुई जो कि स्टेशन,शिखर तिराहा,मिलन चौक होते हुए वाला बाजार,कचहरी बाजार,खजान्ची मोहल्ले से होते हुए आर्मी गेट को गयी।यात्रा के माध्यम से नारों की…
अल्मोड़ा: राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले की कांग्रेसियों ने की कठोर कार्यवाही की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चौघानपाटा तिराहे पर इकट्ठा होकर असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर हुए हमले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन…