X

26 नवंबर शनिवार को संविधान दिवस के दिन कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज भव्य कार्यक्रम में संभालेगें विधिवत पदभार :त्रिलोचन जोशी

अल्मोड़ा- कांग्रेस के नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज 26 नवंबर देश के संविधान दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित होटल शिखर सभागार कार्यक्रम में विधिवत पदभार संभालेगें, यह जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने बताया कि देश के लोकतांत्रिक अंगिकृत दिवस के दिन कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज सैकडों कार्यकर्ताओं के समक्ष विधिवत पदभार संभालेगें, पदभार संभालने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता भारत जोडो़ यात्रा के क्रम में प्रातः 11 बजे से देवदार होटल के समीप से शहीद स्मारक पार्क होटल शिखर तक पदयात्रा निकालकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करेंगे । दिन में 2 बजे से होटल शिखर सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज पदभार संभालेगें ओर उसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। पदयात्रा ऒर विचार गोष्ठी में जनपद के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन मॊजूद रहेंगे। विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष एंव सोमेश्वर प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, डेयरी फेडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला विशेष तॊर पर मॊजूद रहेंगे। उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों, सभी अनुषांगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों , महिला, युवक एंव एन एस यू आई पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पँहुचकर सफल बनाने की अपील की।

This post was published on 23/11/2022 9:04 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post