टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस. किर्लोस्कर का निधन
भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के दिग्गज और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस. किर्लोस्कर का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विक्रम किर्लोस्कर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। इस संबंध में मंगलवार देर रात कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि 29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके निधन पर राजनीतिक व बिजनेस हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।दरअसल कई तरह के वाहनों की बिक्री करने वाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) जापान की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा मोटर और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है।
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसी देशभक्ति फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई में 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कुमार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस.के. दास का निधन हो गया है।है।एसके दास उत्तराखंड के मुख्य सचिव के साथ साथ उत्तराखंड में कई अहम पदों पर तैनात रह चुके है। एसके दास ईमानदार अधिकारियों में गिने जाते थे। उत्तराखंड में कहीं विभागों में अपर सचिव, सचिव से लेकर मुख्य सचिव…
अधिवक्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन पर अधिवक्ताओ,खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।उनके…