X

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करें सरकार-पीताम्बर पाण्डेय

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने आज प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि देवभूमि को कलंकित करने वाले अंकिता हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी के नामों का खुलासा करने और उक्त मामलें की सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है।लेकिन भाजपा सरकार इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधे बैठी है।उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने और सबूत मिटाने के काम में लगी है।उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता भाजपा सरकार को इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी।उन्होंने आगे कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पाण्डे ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड ने उत्तराखण्ड सहित पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।इस मामले में जो वीवीआईपी थे अभी तक उनके नाम तो सामने नहीं आये हैं।जिससे प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार अंकिता हत्याकांड में लिप्त वीवीआईपी को बचाना चाह रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट मांग की है कि अंकिता हत्याकांड की अविलम्ब सीबीआई जांच कराई जाए एवं उक्त मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को दण्डित किया जाए।

This post was published on 03/12/2022 8:08 AM

Categories: सबसे FAST
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........