अल्मोड़ा : सामाजिक सरोकारों से लड़ते -लड़ते रहना जिनके जीवन का उद्देश्य रहा, आज उस दिनेश पाण्डे का निधन हो गया । वह अल्मोड़ा छात्र संघ का अध्यक्ष भी रहे और जीवनभर बेहतर समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे । 2017 में अल्मोड़ा विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने भागीदारी की थी वह हृदय रोग से पीड़ित थे और पूर्व में अपने हार्ट का आपरेशन भी करा चुके थे । सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश पाण्डे के निधन पर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उपपा के पीसी तिवारी , आरपी जोशी, भारत की जनवादी नौजवान सभा के युसुफ तिवारी,अशोक पंत ने उनके निधन को जन आंदोलन के लिए धक्का बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अधिवक्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन पर अधिवक्ताओ,खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है।उनके…
अल्मोड़ा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट और पत्रकार रहे स्व. दिनेश पांडे को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया। उनको याद किया। यहां रानीधारा में उनके आवास में प्रथम पुण्यतिथि पर पहुँचे लोगों ने कहा की स्वर्गीय दिनेश पांडे की असमय निधन होना बेहद दुःखद है। कहा की उन्होंने छात्र राजनीति…
अल्मोड़ा। पिता की चिता में मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है। बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकती। कुछ साल पहले तक ये बात अमूमन कही जाती। आज के दौर में नहीं। अल्मोड़ा नगर में भी आज सामाजिक सोच से ऊपर उठकर तीन बेटियों ने अपने पिता की अंतिम…