X

आपके पास अधिक हैं छोड़ जाईये,आपकी जरुरत है यहाँ से ले जाईये : SSP प्रदीप राय

कड़ाके की ठड़ का है आगाज, फिक्र किस बात कि आमा की अलमारी है ना सबके पास

एसएसपी अल्मोड़ा की एक शानदार पहल ने जरुरतमंद / बेसहारा लोगों के लिए आमा की अलमारी खोलकर शुरु की जो जरुरतमंद/बेसहारा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक प्रयास है प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रितु राय के साथ बुधवार को अल्मोड़ा नगर के टैक्सी स्टैण्ड तिराहे पर बने पुलिस सहायता केन्द्र पर जरुरतमंद/बेसहारा लोगों के लिए नई पहल आमा की अलमारी खोलकर शुभांरभ किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा की इस नेक पहल का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद/बेसहारा लोगों को कड़ाके की ठण्ड से बचाने व उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कपड़े/कम्बल इत्यादि  उपलब्ध कराकर उनकी सहायता करना है।

टेक्सी स्टैंड पर स्थित आमा की अल्मारी

       आमा की अलमारी खुलते ही एसएसपी अल्मोड़ा सहित दानदाताओं द्वारा बच्चों से लेकर के बुजुर्गों तक के कपड़े दान किये गये, सम्मानित जनता, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, वरिष्ठ नागरिकों द्वारा कपड़े दान करके अपना सहयोग दिया जा रहा है।  

          स्थानीय लोगों, व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, वरिष्ठ नागरिकों ने एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जरुरतमंद/बेसहारा लोगों के लिए उठाये गये इस नेक कदम आमा की अलमारी की सराहना करते हुए कहा कि इससे इन लोगों की जीवन शैली में भी काफी सुधार आएगा, इस पहल से समाज के अन्य लोगों को भी जनहित में ऐसे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

This post was published on 15/12/2022 6:56 AM

Categories: सबसे FAST
D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........