अल्मोड़ा – जिलाअधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला होम्योपैथिक अधिकारी बीना निगम द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं का आकलन तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान के तहत आज विकास खंड द्वाराहाट के ग्राम पंचायत छतेना में सभा का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ग्राम वासियों के विभिन्न प्रकरणों प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम वासियों द्वारा ग्राम के क्षेत्र में झाड़ी कटान, विद्युत तारों के लिए वृक्षों की लॉपिंग, हाई स्कूल छतेना में गणित एवं अंग्रेजी के लिए अध्यापक की तैनाती, राशन कार्ड जैसे अनेक समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु पत्राचार किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान सतीश चंद्र उपाध्याय, संबंधित राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
This post was published on 28/12/2022 10:35 AM