अल्मोड़ा – प्रधान महालेखाकार उत्तराखंड , परविंद्र यादव ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर जिलाधिकारी वंदना तथा पर्यटन, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों साथ बैठक कर पीएमजीएसवाई की सड़कों, टीआरसी आदि कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सड़कों आदि के निर्माण में आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की ।
इस दौरान श्री यादव ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की गतिशीलता हेतु बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा बताई गई समस्याओं से शासन, एवं निदेशालय स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, जिससे उनका समाधान हो सके एवं कार्यों की गतिशीलता में तेजी आ सके l
This post was published on 30/12/2022 2:34 PM