X

सिमरन के चेहरे में अल्मोड़ा पुलिस ने बिखेरी मुस्कान।

अल्मोड़ा पुलिस जवान ने युवती के गुम हुए नगदी भरे पर्स को ढूढ़कर लौटाई चिन्तित चेहरे की मुस्कान

अल्मोड़ा पुलिस जवान ने युवती के गुम हुए नगदी भरे पर्स को ढूढ़कर लौटाई चिन्तित चेहरे की मुस्कान अल्मोड़ा निवासी सिमरन तिवारी का पर्स जिसमें 05 हजार रुपये नगदी व अन्य आवश्यक दस्तावेज थे, अल्मोड़ा बाजार में कही गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स नही मिलने पर सिमरन तिवारी परेशान हो गयी थी । उनके द्वारा बाजार में गश्त कर रहे हे0कानि0 धीरेन्द्र बड़ाल को पर्स गुम होने की बात बतायी, हे0कानि0 द्वारा तत्काल बाजार में पर्स की खोजबीन हेतु लोगों से जानकारी जुटाई गयी, काफी देर प्रयास करने के बाद जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पास पर्स गिरा मिला, पर्स मालकिन सिमरन तिवारी को मौके पर बुलाकर नगदी 5000/- रुपये व अन्य कागजात सही सलामत उनके सुपुर्द किये गये। नगदी व कागजात सही सलामत पाकर सिमरन तिवारी ने हेड कानि0 द्वारा पर्स ढूढ़ने में किये गये तत्काल प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया व अल्मोड़ा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

This post was published on 03/01/2023 10:44 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post