उत्तराखंड: प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ़ की चादर से ढ़के, मैदानों में यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में चारधाम समेत हेमकुंड साहिब, औली, हर्षिल, धनोल्टी, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल घाटी, सांकरी, जखोल, गंगाड, दयारा बुग्याल, आपदा प्रभावित जोशीमठ, नैनीताल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेंबर्फबारी हुई है। इस हिमपात से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।
मैदानों में यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज से अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती हैं। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने से शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मैदानों में तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम अपडेट: प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट उत्तराखंड: जलती चुभती गर्मी के बीच कुछ राहत मिलने के संकेत है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झक्कड़, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 50 से…
मौसम बदलेगा करवट,इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान की जारी मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों…
Uttrakhand weather alert: सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी उत्तराखंड में गुरुवार से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का…