मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का किया शुभारंभ ,12 योजनाओं का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल वर्चुअल तौर पर बागेश्वर के उत्तरायणी मेले का शुभारंभ किया। इस बार दो वर्ष बाद हो रहा मेला दस दिन तक चलेगा। मेले के शुभारंभ पर आज रंगारंग झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों में विशाल नगाड़े की थाप पर दारमा घाटी के कलाकारों ने नृत्य पेश किया। 12 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹1085.17 लाख की 12 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बालीघाट-धरमघर सड़क के जीर्णोंधार, गोलू मार्केट गरुड़ का विनियमितीकरण और बागेश्वर में खेल मैदान निर्माण की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा के सही उपयोग और इसे बढ़ावा देने हेतु जल्द ही राज्य में सौर ऊर्जा नीति लाई जाएगी। इस परियोजना में सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।
मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा का आज लोकार्पण हुआ। लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ किया। पूरे राज्य के लिए मुख्यमंत्री ने 8275.45 करोड़ रुपए की 122 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर इसके अंतर्गत…
मुख्यमंत्री धामी का भू-कानून को लेकर बड़ा बयान.. नैनीताल जनपद में अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया ।हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बाहरी लोगों द्वारा खरीदी गई ज़मीनों को लेकर…
उत्तरायणी कौतिक का पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ आगाज़ शुभारंभ करने बागेश्वर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ हुआ उत्तरायणी मेले का आगाज, आर्मी बैंड ने भरा जोश तो स्कूली बच्चे व कलाकारों ने बिखेरी संस्कृति की छटा ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक झांकी के साथ आगाज हो…