X

चौखुटिया – चैकिंग में स्कूटी से 10 हजार रुपये की अवैध अग्रेजी शराब के बरामद स्कूटी सीज


अल्मोडा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को चौखुटिया पुलिस द्वारा गस्त के दौरान द्वाराहाट रोड पर निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास वाहन स्कूटी संख्या- यू0के0-07 एफ0सी0- 0937 को रोककर चैक करने पर अभियुक्त प्रेम सिंह कन्याल के कब्जे से 09 बोतल व 16 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए वाहन स्कूटी को सीज कर थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 
   मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि अभियुक्त शराब को ठेके से अलग-अलग खरीद कर अपने गाँव में लोगों को थोड़ा- थोड़ा करके बेच कर अधिक लाभ प्राप्त करना चाहता था। 

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम/पता
प्रेम सिंह कन्याल पुत्र स्व० नारायण सिंह कन्याल, निवासी ग्राम बगडी, थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा।

बरामदगी
09 बोतल, 16 पव्वे अवैध अग्रेजी शराब (अलग-अलग ब्राण्ड)

कीमत 10,000/- (दस हजार रुपये)

पुलिस टीम
1- हे0कानि0 दीपक कुमार, थाना चौखुटिया
2- हे0 का0 प्रदीप रौतेला, थाना चौखुटिया चौखुटिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्कूटी में 10 हजार रुपये की अवैध अग्रेजी शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, स्कूटी सीज।

This post was published on 15/01/2023 5:52 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........