अल्मोड़ा: उत्तरायणी कौतिक बागेश्वर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर पसरा जाम
उत्तरायणी मेले में अल्मोड़ा से बागेश्वर जा रहे अल्मोड़ा दुग्ध संघ के एक कर्मचारी की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान उनकी पत्नी माता व अन्य लोग भी कार में सवार थे।
सुबह करीब सवा दस बजे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग में आज सुबह करीब 10.15 बजे बिलौना से आगे आरटीओ ऑफिस के पास अल्मोड़ा दुग्ध संघ में लैब कैमिस्ट के पद पर कार्यरत नरेश कुमार शर्मा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर उत्तरायणी मेले में जा रहे थे।इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में उनकी पत्नी को चोट की सूचना है। अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। कार पलटने से सड़क में दोनो ओर जाम की स्थिति बन गई।
अल्मोड़ा -हल्द्वानी से अल्मोड़ा के शीतलाखेत जा रही केमू की बस विपरीत दिशा से आ रही कार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. बस में 24 लोग सवार थे. पुलिस व एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव…
दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। हाथीपांव रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस…
कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट विकासखंड से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित तीख क्षेत्र के पास बुधवार शाम एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना…