X

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट 18 जनवरी को आ रहे अल्मोड़ा भ्रमण पर

राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट अल्मोड़ा आएंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। राज्य सूचना आयुक्त दिनॉंक 18 जनवरी, 2023 को दोपहर 02ः00 बजे देहरादून से प्रस्थान कर रात्रि 10ः00 बजे अल्मोड़ा पहुॅचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।

विकास भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम में करेंगें प्रतिभाग
उन्होंने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त दिनॉंक 19 जनवरी, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे विकास भवन में डा0 आर0एस0 टोलिया, उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत लोक सूचना अधिकारियों, सहायक लोक सूचना अधिकारियों एवं अपीलीय अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सांय 04ः00 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

This post was published on 16/01/2023 11:05 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year