अल्मोड़ा: जख्मी बुजुर्ग अम्मा की मदद को दौड़े इंटरसेप्टर वाहन चालक ललित बिष्ट लोगो की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल
अल्मोड़ा से जुड़ी ख़बर आयी है जहाँ एक बुजुर्ग महिला की मदद कर लोगों ने दिया मानवता का परिचय। मंगलवार दिन में न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी निवासी दीपचंद कांडपाल अपनी बुजुर्ग माता के साथ अपनी बहन को देखने जिला अस्पताल की ओर आ रहे थे। अचानक से अल्मोड़ा हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड गुरुद्वारा के पास उनकी माताजी सड़क के पास गिर पड़ी जिससे उनको गहरी चोट आ गई ।
बिना समय गवाएं मदद को दौड़े वाहन चालक
पास से ही गुजर रहे टैक्सी चालकों और यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन चालक ललित बिष्ट ने यह हादसा देखा, बुजुर्ग अम्मा के सिर पर गहरा घाव हो गया था जिससे अत्यधिक मात्रा में खून बह रहा था
उन्होंने बिना समय गवाए टैक्सी चालकों ,स्थानीय लोगो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। इंटरसेप्टर चालक ललित बिष्ट और टैक्सी चालकों की इस सराहनीय कार्य की लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
अल्मोड़ा - चौक बाजार में अचानक गश खा कर गिर पड़ा युवक पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगो ने पहुंचाया अस्पताल । अल्मोड़ा शहर के चौक बाजार में आज सुबह एक युवक चलते-चलते अचानक गिर गया, अचानक मुँह के बल गिरने से युवक बुरी तरह चोटिल हो लहूलुहान हो गया। मौके…
Almora News: तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, बेस से हायर सेंटर रेफर Almora। लोधिया में एक तेज रफ्तार डंपर ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोग बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां…
शराब के नशे में खतरनाक तरीके से दौड़ा रहा था हुंडई कार, अल्मोड़ा पुलिस के इन्टरसेप्टर ने कार सीज कर चालक को किया गिरफ्तार, राहगीरों व अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरे का सबब बना हुआ था *श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नगर में माँ नंदा…