X

एफएचएच पुरुष हॉकी विश्वकप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया

एफआईएच मेन हॉकी विश्वकप में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में कल भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया। आधे समय तक भारत ने दो शून्य की बढ़त बना ली थी।

आज चार मैच खेले जाएंगे

 एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 और नीदरलैंड्स ने चिली को 14-0 से करारी शिकस्त दी। मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। भारत को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर खेलना होगा।
टूर्नामेंट में आज चार मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के प्रतियोगी दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस के अर्जेंटीना का सामना, बेल्जियम के प्रतिस्पर्धी जापान और कोरिया के जर्मनी से सामना होगा। 

This post was published on 20/01/2023 4:43 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year