X

अल्मोड़ा: रत्नेश्वर मंदिर में माघ खिचड़ी और रूद्राभिषेक का दिव्य आयोजन , बड़ी संख्या में उमड़े भक्तजन

अल्मोड़ा में कल माघ माह में रत्नेश्वर मंदिर में माघ खिचड़ी और रूद्राभिषेक का दिव्य आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति रत्नेश्वर मंदिर समिति व धर्म जागरण समन्वय विभाग अल्मोड़ा द्वारा आज पल्टन बाजार स्थित रत्नेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, सुंदर काण्ड के पश्चात माघी खिचड़ी, खीर का भोग भगवान शिव को लगाया गया।

रत्नेश्वर मंदिर में सुबह 9:00 बजे रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद 11:00 बजे सुंदर काण्ड के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया।इसके पश्चात प्रसाद वितरण सभी श्रद्धालुओं को किया गया। पूजा अर्चना के बाद दोपहर खिचड़ी का भंडारा शुरू हुआ।
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के महिला, पुरुष, बच्चे, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग उमड़े।

This post was published on 23/01/2023 3:50 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post