X

अल्मोड़ा:’बिलों का जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सभी विक्रेता राशन वितरण पूर्ण तरह से ठप कर देंगे’ ,नंदादेवी मंदिर परिसर में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हुई बैठक

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर पूर्व में देहरादून में कैबिनेट मंत्री के साथ हुई वार्ता के बारे में बताया गया। बताया कि शासन की ओर से विक्रेताओं की अधिकांश मांगों को मान लिया गया है।

मांगों पर अमल नहीं किया गया तो समस्त विक्रेता हड़ताल पर चले जाएंगे
   नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पीएम गरीब कल्याण योजना के पूर्व के अवशेष और एक जनवरी 2023 से अब तक के बिलों का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो, 15 फरवरी के बाद सभी विक्रेता राशन वितरण पूर्ण तरह से ठप कर देंगे। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विक्रेता समिति आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन में अपनी बात रख रहे है। पूर्व में कैबिनेट मंत्री से हुई वार्ता में अधिकांश मांगों को मान लिया गया है। कहा जल्द मानी गई मांगों पर अमल नहीं किया गया तो समस्त विक्रेता हड़ताल पर चले जाएंगे।

मौजूद रहे

बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय साह, केसर सिंह, अभय साह, विपिन तिवारी, दिनेश गोयल, नवीन सुयाल, देवेंद्र सिंह चौहान, बिशन सिंह बिष्ट, पान सिंह, संदीप नंदा आदि मौजूद रहे।

This post was published on 24/01/2023 12:11 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post