X

अल्मोड़ा: संघर्ष समिति के बनैर तले गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना


-जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी


जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की पहल पर लोगों ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। जमकर नारेबाजी कर सरकार से जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई।

जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान
मंगलवार को धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से समिति आंदोलनरत है। लेकिन अब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं किया गया है।

मौजूद रहे

धरना प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकांत जोशी, महेश आर्या, राजू गिरी, आनंदी वर्मा, ललित मोहन पंत, पूरन सिंह रौतेला, प्रताप सिंह सत्याल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

This post was published on 25/01/2023 4:11 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post