गोविन्द बल्लभ पंत म्यूजियम का प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियन्ताओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, ये है वजह ….
अल्मोड़ा – प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय अल्मोडा डॉ० चन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि आज उप निदेशक / कार्यक्रम निदेशक, डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल उत्तराखण्ड दिनेश कुमार राणा एवं सिंचाई विभाग के 32 प्रशिक्षु कनिष्ठ अभियन्ताओं तथा 2 सदस्यों द्वारा पं० गोविन्द बल्लभ पंत. राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में उनको राजकीय संग्रहालय अल्मोडा में विद्यमान विभिन्न कलाकृतियों, पाण्डुपियों, लोक विरासत, वीथिका प० गोविन्द बल्लभ पंत जी की जीवनी से सम्बन्धित वीथिका तथा संग्रहालय के सभागार में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया तथा पी०पी०टी० के माध्यम से उत्तराखण्ड के विभिन्न कुमाऊ में विद्यमान विभिन्न मन्दिरों, प्रतिमाओं एवं पुरावशेषों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शिवराज सिंह बिष्ट सुरेन्द्र सिंह भवान सिंह, रवि बिष्ट, दीपक कुमार, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा: बिहार पीसीएस ट्रेनी ने मल्ला महल का किया भ्रमण अल्मोड़ा 31 मार्च, 2024 (सू0वि0)- प्रभारी निदेशक, राजकीय संग्रहालय डॉ0 चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आज कार्यक्रम निदेशक, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा एवं बिहार राज्य के 65 प्रशिक्षु पी0सी0एस0 अधिकारियों ने मल्ला महल अल्मोड़ा व…
अल्मोड़ा: पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व की मूल कलाकृतियां वापस अल्मोड़ा, 10 अगस्त 2024 संस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त राजकीय संग्रहालय की पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व की मूल कलाकृतियां अल्मोड़ा वापस। प्रभारी निदेशक पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय सीएस चौहान ने बताया कि विगत वर्ष जुलाई 2023,…
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागीय संग्रहालय का भ्रमण करने के लिए आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत डी.एल.एड. के विद्यार्थियों का एक दल डॉ० दीपा जलाल एवं डॉ0 श्वेता के नेतृत्व में पहुंचा। इस अवसर पर संग्रहालय प्रभारी डॉ० चन्द्र प्रकाश फुलोरिया में…