X

शाहरुख खान का क्रेज़ लोगों के सर चढ़ कर बोला,पठान ने पहले तीन दिन में पार किया 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा

चार साल के बाद सिनेमा घरों में आई सुपरस्टार शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का लोगों को बेशब्री से इंतजार था। इससे पहले शाहरुख जीरो में लीड रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत फिर से कायम करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा का परचम एक बार फिर से भारतीय सिनेमा में सबसे ऊंचा कर दिया है।साथ ही दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अभिनीत, यह फिल्म वाईआरएफ के जासूसी दुनिया का एक हिस्सा है।
शाहरुख की बुधवार को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने न सिर्फ पहले ही दिन हिंदी में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई करते हुए ‘केजीएफ 2’, ‘वॉर’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, बल्कि फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में 150 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली।


बेशरम रंग की गायिका शिपा राव ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने 27 जनवरी कल ट्वीट कर खुशी जाहिर की।

केआरके ने कहा पठान पर शक करना गलत था उन्होंने कहा ,“मैं जोर दे रहा था और @iamsrk से नाम #पठान बदलने के लिए कह रहा था। लेकिन उन्हें यकीन था कि यह नाम एकदम सही है। और आखिरकार उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अभी भी बॉलीवुड के बादशाह हैं और मैं उनके सामने ‘जंडू बाम’ हूं, “कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट में लिखा।

वहीँ शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा , “गट्टाका मूवी ‘मैंने स्विम बैक के लिए कभी कुछ नहीं बचाया’ मुझे लगता है कि जीवन कुछ ऐसा ही है …. आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं … आप आगे बढ़ने के लिए हैं। वापस मत आना…जो तुमने शुरू किया था उसे पूरा करने की कोशिश करो। बस एक 57 साल के बच्चे की सलाह बातें,” शाहरुख खान ने ट्वीट किया क्योंकि पठान बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पर है। 

हाल ही में, फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर सिजलिंग नंबर बेशरम रंग डाला। रिलीज़ होने के एक दिन के भीतर, गाने को यूट्यूब पर 18 मिलियन बार देखा गया और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा था। 

This post was published on 28/01/2023 4:11 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year