X

भारत का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु जुलाई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा

टिहरी जिले के मुनिकीरेती में निर्माणाधीन बजरंग सेतु जुलाई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पुल का निर्माण युद्ध स्तर जारी है।
गौरतलब है कि लगभग 90 साल पहले बनाए गए लक्ष्मण झूला पुल की स्थिति जीर्ण शीर्ण होने के कारण प्रशासन ने इस पर आवागमन बंद कर दिया था।हालांकि  इसे हटाया नहीं जाएगा और एक विरासत के तौर पर संरक्षित रखा जाएगा।

भारत का पहला और एशिया का दूसरा ब्रिज
राज्य सरकार ने 1 वर्ष पूर्व लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु का निर्माण शुरू करवाया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एनपीएस सिंह ने बताया कि ₹67 करोड़ की लागत से बनने वाला यह केबल सस्पेंशन ब्रिज भारत का पहला और एशिया का दूसरा होगा।

This post was published on 29/01/2023 3:24 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post