X

अल्मोड़ा: सिटोली स्थित प्राचीन गोलूदेव मन्दिर में उमडा़ आस्था का सेलाब, भक्तों ने चखा माघी खिचड़ी का प्रसाद

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी से दो किमी आगे सिटोली जंगल के सुरम्य स्थान में स्थित  प्राचीन श्री गोलूदेव मन्दिर में आज गोलज्यू को माघी खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों ने चखा माघी खिचड़ी का प्रसाद। श्री गोलूदेव के दर्शन के बाद महिलाओं ने मन्दिर परिसर में कर्णप्रिय भजनों से माहोल को भक्तिरस में रंग दिया।
 

नन्दादेवी स्थित नवीन ज्वॆलर्स के स्वामी ऒर मन्दिर समिति के सदस्य नवीन वर्मा ने माघी खिचड़ी का आयोजन अपनी ओर से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एंव नगर ऒर ग्रामीण लोगों ने माघी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

व्यवस्था में जुटे
माघी खिचड़ी के आयोजन में मन्दिर समिति के हरीश चन्द्र जोशी, नवीन डालाकोटी, जीवन सिंह किरॊला, डा. राजेन्द्र भोज, नवीन वर्मा, सुन्दर सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र जोशी, सोम जोशी, भारतभूषण पाण्डेय, एल एम जोशी, एल डी जोशी, भूपेन्द्र जोशी, मनोज वर्मा, आई डी तिवारी, दिनेश पाण्डेय, गोपाल मेहता, महेन्द्र भण्डारी, मुन्ना पाण्डेय, हरीश चन्द्र लोहनी, बी डी पाण्डेय, दीवान बिष्ट, दयाल जोशी, स्नेहलता जोशी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।
मन्दिर में संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, कृष्णाबहादुर, पंकज वर्मा आदि ने दर्शन करके भण्डारे में शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।

This post was published on 29/01/2023 11:23 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post