X

उत्तराखंड: फर्जी रोजगार केंद्र का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से करते थे लाखों रुपये की ठगी

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक फर्जी रोजगार केंद्र का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फिल्मी अंदाज मे करते थे ठगी

ये गिरोह द्वारा बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार के लिए लखनऊ के नामी होटल दर्ज किए गए थे। फिल्मी अंदाज में चल रहा था फर्जी ज्वाइनिंग के साथी साथियों का गोरखधंधा ,सरकारी नौकरी का लालच देकर  ऐंठते थे लाखों की रकम, थमाते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर। आरोपियों से 60,000 की नगदी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, प्रिंटर, फाइल से अधिक चेक बुक सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुईं हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ,हरिद्वार) अजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने जांच के लिए केंद्र से कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। “लक्सर में एक फर्जी रोजगार केंद्र चलाए जाने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी सरकारी नौकरी के बदले युवाओं से 5-6 लाख रुपये की ठगी कर रहे थे चार आरोपी गिरफ्तार किए गए कंप्यूटर सहित साक्ष्य जब्त किए गए, उन्होंने कहा जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी व्यक्तियों ने लोगों को ठगने के लिए एक ट्रस्ट बनाया था और भोले-भाले अभ्यर्थियों को राजी करने के लिए सरकारी ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे,
एसएसपी ने कहा, “आरोपियों ने युवाओं को ठगने के लिए एक ट्रस्ट बनाया था.” ट्रस्ट के विज्ञापन विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होते थे। उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित करने के लिए लखनऊ में एक होटल बुक किया गया था। आगे की जांच चल रही है।

This post was published on 01/02/2023 6:53 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year