X

दुग्ध संघ कर्मचारी दे रहे धरना , संस्था में प्रधान प्रबन्धक का कार्य दायित्व राजकीय अधिकारी को देने की रखी मांग

दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक के पद पर पिथौरागढ़ से राजेश मेहता की फिर से जारी होने का आदेश जारी होने पर दुग्ध संघ अल्मोड़ा के ने 3 फरवरी से कार्य बहिष्कार शुरू किया।
कर्मचारी संगठन ने आज फिर शासन को पत्र लिखकर मांग रखी। दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन की सूत्रीय मांग है कि इस संस्था में प्रधान प्रबन्धक के पद पर तैनात किये गये  राजेश मेहता का दुग्ध संघ पिथौरागढ़ के कार्यकाल में किये गये भ्रष्टता / घोटाले की जाँच हो रही है। संगठन ने कहा, हम समस्त कर्मचारियों की माँग है कि संस्था में प्रधान प्रबन्धक का कार्य दायित्व राजकीय अधिकारी को दिया जाय। चूँकि संस्था की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण इनका सातवां वेतनमान का वेतन मध्ये लगभग 15,00,000.00 (पन्द्रह लाख) वार्षिक व्यय वहन करने में संस्था सक्षम नहीं है। इससे पूर्व लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी इन्हें प्रधान प्रबन्धक दुग्ध संघ अल्मोड़ा को कार्य दायित्व दिया गया था जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। तब उच्चाधिकारियों द्वारा इनके तैनाती आदेश को निरस्त किया गया।

उन्होंने कहा दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन दिनांक 03.02.2023 से आन्दोलनरत है जब तक  मेहता के तैनाती आदेश निरस्त नही किये जाते तब तक कर्मचारियों का आन्दोलन जारी रहेगा।

This post was published on 04/02/2023 11:31 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year