अब अग्निवीर भर्ती से पहले कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एक्ज़ाम देना होगा,2023 से संशोधित प्रक्रिया लागू
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब भर्ती से पहले कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एक्ज़ाम देना होगा। 2023 से संशोधित प्रक्रिया लागू होगी। शुक्रवार को भारतीय सेना के एक विज्ञापन में सेना में अग्निवीरों की भर्ती के तीन नई चरणों की जानकारी दी गई है।भारतीय सेना के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इंडियन आर्मी में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले नामांकित केंद्रों पर एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) से गुजरना होगा, इसके बाद भर्ती रैलियों के दौरान फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिर मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व उम्मीदवारों को फिजिकल फिटेनस टेस्ट देना होता था। फिटनेस टेस्ट क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट होते थे, योग्य उम्मीदवारों को तब एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होता था और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती थी।
अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 13 फरवरी 2024 से शुरू: भारतीय सेना में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों के चयन के लिए अनुकूलता परीक्षण शामिल अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में नामांकन के लिए भर्ती महिला सैन्य पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) 13…
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन शुरू, अग्निवीरों की भर्ती में अब पहले प्रवेश परीक्षा होगी अल्मोड़ा सोमवार को कर्नल आदित्य मिश्रा निदेशक थल सेना भर्ती बोर्ड ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि नई प्रक्रिया के साथ अग्निवीर भर्ती को पंजीकरण शुरू हो गए हैं। नए नियम…
आर्मी भर्ती (जॉइन इंडियन आर्मी) ने जनरल ड्यूटी जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन पोस्ट में रैली अग्निवीर के पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती साल 2023-24 के…