केदारनाथ यात्रा: इस बार घोड़े-खच्चर पिएंगे गर्म पानी, जगह-जगह लगवाए जा रहे गीज़र
केदारनाथ यात्रा में इस बार घोड़े खच्चरों के पीने का पानी गर्म करने के लिए आठ स्थानों पर गीजर लगवाए जा रहे हैं। यात्रा में ठंडा पानी पीने के कारण कई घोड़े खच्चरों की मौत हुई है, जिसे दिखते हुए इस बार जिला प्रशासन कई नई व्यवस्था कर रहा है। बीते वर्ष यात्रा के दौरान पैदल मार्ग पर लगभग एक हजार घोड़े-खच्चरों की मौत हो गई थी। इसका मुख्य कारण घोड़े-खच्चरों को ठंडा पानी पिलाना बताया गया था। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 400 के आसपास बताई गई। तब पशु चिकित्सकों ने घोड़े-खच्चरों की मौत के लिए उन्हें ठंडा पानी पिलाये जाने को एक प्रमुख वजह माना था। नई व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने जल संस्थान के लिए 72 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। इन पैसों से घोड़े खच्चरों के विश्राम के लिए टिन शेड और गर्म पानी के लिए गीजर आदि की व्यवस्थाएं की जानी हैं।
तीन घोड़े-खच्चर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 16 घोड़े-खच्चरों की मौत चारधाम यात्रा के समय पिछले सालों को तरह इस वर्ष भी पशु क्रूरता दिखने को मिल रही हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा में प्रथम चरण में रुद्रप्रयाग जनपद के घोड़े-खच्चर संचालकों को ही अनुमति मिली थी, लेकिन विरोध के…
केदारनाथ में घोड़े-खच्चर की सेवाएं देने वाले उत्तराखंड के युवक का IIT में चयन रुद्रप्रयाग: युवा अतुल कुमार अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए केदारनाथ में खच्चरों और घोड़ों के साथ रोज़ाना 30 किलोमीटर पैदल चलते थे, लेकिन उन्होंने पढ़ाई को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया, क्योंकि उनका सपना आईआईटी…
घोड़े से लगा धक्का, खाई में गिरने से महिला की मौत रुद्रप्रयाग-श्री केदारनाथ मार्ग पर चीड़वासा के पास खाई में गिरी महिला का SDRF ने किया शव बरामद। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को चौकी गौरीकुंड द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि चीड़वासा के पास एक महिला खाई…