बाइक फिसलने से खाई में गिरे घायल युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, करवाया उपचार
रविवार 26 फरवरी को रात्रि 8.30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर साईकिल सहित सोना सिलिंग के पास गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।
सूचना पर डायल 112 टीम की त्वरित कार्यवाही
सूचना पर डायल 112 दन्या के एचसीपी प्रताप सिंह मेहरा, कानि0 ललित मोहन व कानि0 दीपक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति किशोर भट्ट, उम्र 32 निवासी गड़यूड़ा थाना एवं तहसील पाटी जनपद चम्पावत जो अपनी मोटर साइकिल पल्सर में दन्या से जागेश्वर को जा रहा था सोना सिलिंग के पास बाइक फिसलने से खाई मे गिर गया था, दन्या पुलिस की डायल 112 टीम द्वारा घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाल कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी पहुँचाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार करवाया गया व परिजनों को सूचित किया गया, घायल को सामान्य चोट आयी है।
देहरादून जिले के थाना कालसी के अंतर्गत सहिया की तरफ चापनु के पास एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हफ्ते में यह यहाँ दूसरा दर्दनाक…
अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। आज ही एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतर दोनों लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल…
गौचर से आगे चटवापीपल में एक कार के खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर SDRF टीम द्वारा देर रात्रि त्वरित रेस्क्यू करते हुए कार में सवार 02 लोगों में से एक को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया, जबकि एक अन्य के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द…