मोटर मार्गो के निर्माण की मांगों को लेकर क्षेत्रवासी कल करेंगे धरना प्रदर्शन:पीताम्बर पाण्डे
अल्मोड़ा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धौलादेवी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पीतांबर पांडे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि विकासखंड धौलादेवी के सरयू घाटी क्षेत्रवासी विगत काफी वर्षों से स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण एवं डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं।विगत दिनों जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को एक ज्ञापन के माध्यम से 1 मार्च तक संतोषजनक हल न होने की दशा में 1 मार्च को क्षेत्रवासियों द्वारा लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में कल 1 मार्च 2023 बुधवार को सरयू घाटी संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रातः 11:30 बजे से निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विभाग द्वारा सात सालों से क्षेत्र वासियों को आश्वासन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा अल्मोड़ा-धौलादेवी के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जागेश्वर विधानसभा अन्तर्गत जाजरबैंड से तल्ला जाजरकोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग एवं खेती जटेश्वर पांच किलोमीटर मोटर मार्ग…
जागेश्वर-कांंग्रेस जिलाध्यक्ष एवं धौलादेवी के पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डेय ने जिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि विगत पांच वर्ष पूर्व धौलादेवी के दूरस्थ गांव कोला को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग की स्वीकृति शासन द्वारा दी…
अल्मोड़ा के मोटर मार्गो के सुधारीकरण न होने पर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक करेंगे जनहित में धरना प्रदर्शन लोअर माल रोड से रैला पाली मोटर मार्ग के निर्माण एवं गैस गोदाम लिंक मार्ग का सुधारीकरण न होने पर जनहित में करूंगा मुख्य अभियंता लोक निर्माण कार्यालय में धरना प्रदर्शन,जिम्मेदार होगा…