X

पड़ोसियों के साथ किया लड़ाई झगड़ा जानिए फिर क्या हुआ अंजाम

अल्मोड़ा - गरुवार को थाना धौलछीना में सूचना प्राप्त हुई कि खाटवे निवासी ललित चंद्र जोशी अपनी मां और पड़ोसियों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है, जिससे गांव की शांति भंग हो रही है।

सूचना पर धौलछीना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ललित चंद्र जोशी को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु वह पुलिस कर्मियों के समझाने पर भी नही मान रहा था। गाँव में शान्ति व्यवस्था व किसी प्रकार की अप्रिय घटना के दृष्टिगत ललित चंद जोशी को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

This post was published on 02/03/2023 11:04 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........